मुख्य सामग्री पर जाएँ

imloka में खोजें

“{{query}}” के लिए कोई परिणाम नहीं

परखें:

  • कम शब्दों का उपयोग करें
  • अधिक व्यापक विषय चुनें
  • वर्तनी जाँचें

संबंधित विषय

Some results are missing. Stories loaded, but topics and authors did not answer. What is shown below is complete for stories.

खोज अभी अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है

तब तक आप विषय, प्रारूप या स्थान के अनुसार सामग्री देख सकते हैं।

पूरा कवरेज देखें

ऊर्जा कला मध्य प्रदेश

रतलाम का कनेक्शन नीमच तक: 106 किलो से ज्यादा डोडाचूरा जब्त, 30 लाख का माल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बिलपांक पुलिस ने सातरूंडा क्षेत्र में…

नीमच। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ रतलाम पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। बिलपांक पुलिस ने सातरूंडा क्षेत्र में घेराबंदी कर नारंगी रंग के कंटेनर से 106 किलो 47 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद डोडाचूरा और तस्करी में इस्तेमाल कंटेनर सहित जब्त माल की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के सख्त निर्देश पर जिले भर में अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और तस्करी पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं राकेश पंद्रो के मार्गदर्शन और एसडीओपी रतलाम ग्रामीण किशोर पाटनवाला के निर्देशन में थाना प्रभारी बिलपांक मो. अय्युब खान ने टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

21 अगस्त को मिली पुख्ता सूचना ने खोली तस्करी की पोल। पुलिस को सूचना मिली कि नारंगी रंग के कंटेनर क्रमांक NL01AA6956 में डोडाचूरा भरकर सातरूंडा होते हुए इंदौर की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सातरूंडा क्षेत्र में इंदौर रोड के ले-बाय पर घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में बताए गए हुलिए का कंटेनर वहां खड़ा मिला।

कंटेनर में मौजूद दो व्यक्तियों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान मोहनलाल पिता बगदीराम माली उम्र 42 वर्ष निवासी बराड़ा थाना जावद जिला नीमच और प्रेमचन्द पिता केसुराम धाकड़ उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम रामपुरिया थाना बेगु जिला चित्तौड़गढ़ राजस्थान के रूप में हुई। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो कम्बलों के बीच छिपाकर रखे छह काले कट्टे बरामद हुए। कट्टों की जांच में डोडाचूरा मिला। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल करने पर कुल वजन 106 किलो 47 ग्राम निकला।

पुलिस ने डोडाचूरा और कंटेनर को विधिवत जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 548/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने डोडाचूरा अनिल सिंह सोंधिया राजपूत निवासी संगराणा घाटी जिला नीमच से लाना बताया है।

अनिल सिंह को मामले में फरार आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर यह पता लगाने की कवायद शुरू कर दी है कि डोडाचूरा किसे पहुंचाया जाना था और इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बिलपांक पुलिस की इस कार्रवाई ने मादक पदार्थ तस्करों में खलबली मचा दी है। अब पुलिस की नजर फरार आरोपी तक पहुंचने और इस पूरे नेटवर्क की जड़ें तलाशने पर है।

लेख समाप्त

कवरेज ऊर्जा कला मध्य प्रदेश

लेखक के बारे में

imloka डेस्क

संपादकीय डेस्क

imloka की संपादकीय टीम की ओर से सामूहिक रूप से तैयार की गई रिपोर्टिंग, व्याख्याएँ और लेख।

और देखें

संवाद 0 टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है।

जुड़े रहें

imloka के सप्ताह भर के बेहतरीन लेख, एक ईमेल में। बिना भटकाव के।

जारी रखने के लिए साइन इन करें

इस क्रिया के लिए अकाउंट आवश्यक है।

imloka फ़ेडरेटेड या बिना-पासवर्ड साइन इन का उपयोग करता है। पासवर्ड बनाना आवश्यक नहीं है।